Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

ट्रक आपरेटर 19 जनवरी को नौणी चौक पर सीमेंट प्लांट बंद रहने के विरोध में गरजेगें और उसके उपरांत उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च कर अपना विरोध भी जताएंगे।

बीडीटीएस ट्रक आपरेटर बीते दिन बीडीटीएस ग्राउंड में भारी संख्या में एकत्रित हुए और अडानी ग्रुप के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान सभा के प्रधान राकेश ठाकुर, उप प्रधान जय सिंह ठाकुर, महासचिव प्रदीप ठाकुर, चीफ कोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर, सह सचिव विकास भार्गव, सह कोषाध्यक्ष व प्रवक्ता राजपाल ठाकुर, चीफ सेक्रेटरी कुलदीप ठाकुर, पूर्व में रहे सभा के महासचिव शमशेर चंद गौतम, पूर्व सभा के सदस्य सरदार हरविंदर सिंह पूर्व सैनिक निगम से करनैल सिंह चंदेल आदि ने संबोधित किया।

सभा के प्रधान राकेश ठाकुर ने ऑपरेटरों को जानकारी देते हुए कहा कि बीते रविवार की शाम को एसीसी व अंबुजा दोनों यूनियन की ज्वाइंट सिटिंग ब्रह्मपुखर में हुई थी।

जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 19जनवरी को 11 बजे बिलासपुर में दोनों यूनियन की जॉइंट आक्रोश रैली निकालेगी।

उन्होंने सभी ट्रक ऑपरेटर्स को सूचित करते हुए कहा कि 19 जनवरी को 11 बजे नौणी चौक के साथ फोरलेन लिंक पर हो रहे एक महासभा के आयोजन में शिरकत करें।

जिसमें दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटर भी शामिल होंगे। वहां से पैदल मार्च के रूप में रैली निकालकर उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर में जाएंगे ।

सभा के प्रधान राकेश ठाकुर ने धरना प्रदर्शन के दौरान सभी सदस्य से हाजिरी सुनिश्चित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अति आवश्यक समझे और हाजिरी हर वार्ड नंबर की अलग अलग लगेगी।

सभा के ऊपर आए इस संकट में जो सदस्य गैरहाजिर रहेगा उसकी गाड़ी सभा के गत्ते से बाहर कर दिया जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!