Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू युवा केंद्र शिमला, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आज युवा सप्ताह के अन्तर्गत दाड़गी में युवा शांति दिवस मनाया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति के लिए युवाओं के योगदान के बारे में है।

इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र शिमला के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी नितेश ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नितेश ठाकुर ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्शों के बारे में युवाओं को अवगत कराया।

उन्होंने बताया की कैसे स्वामी जी का जीवन युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है, कैसे हम उनके जीवन को समझकर आगे बढ़ सकते है।

स्वामी जी ने अल्पायु में ही शिक्षा, भारतीय संस्कृति एवं भारतीयता के विभिन्न आयामों एवं क्षेत्रों में जो उपलब्धियां प्राप्त की हैं वो अपने आप में एक अदभुत उदाहरण है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 70 युवाओं ने एक रैली के माध्यम से शांति का संदेश दिया।

इसके उपरांत प्रतिभागियों के बीच एक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!