कुल्लू टूडे
निरमंड
नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा मामले विभाग भारत सरकार के द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमृत काल युग में जीवन एवं विरासत विषय पर निरमंड की नमिता ठाकुर का चयन जिला स्तर से राज्य स्तर के लिए हुआ था।
जहां राज्य स्तर पर नमिता द्वारा प्रथम स्थान हासिल किया गया एवं राष्ट्रीय स्तर के चयन के लिए उनको भेजा गया। राष्ट्रीय स्तर पर देश के सभी राज्यों से प्रथम रहने वाले प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया।
जिनमें से 8 ही प्रतिभागीयो का चयन संसद में 23 जनवरी को होने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस श्रद्धांजलि समारोह में अपने विचार रखने के लिए किया गया।
इन 8 प्रतिभागियों में कुल्लू जिला के निरमंड की रहने वाली नमिता का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजयी रहकर संसद के लिए हुआ है।
कुल्लू जिला के लिए ये गर्व का विषय है कि दीक्षा ठाकुर के बाद अब एक बार फिर कुल्लू की बेटी संसद में जाकर अपने विचार पूरे देश के सामने रखेगी।
24 जनवरी को इन सभी युवा प्रतिभागियों का संवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं अन्य गणमान्यों के साथ रखा जाएगा एवं 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस के समारोह में भाग लेंगे।
इसके साथ ही सभी प्रतिभागीयो को संसद भ्रमण के दोरान संसदीय कक्षो का अध्ययन दौरा, संसद संग्रहालय, प्रधानमंत्री संग्रहालय, नेशनल वॉर मेमोरियल के भ्रमण पर भी ले जाया जाएगा।
जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र कुल्लू सोनिका चंद्रा ने नमिता के चयन के लिये उनको बधाई दी है।
साथ ही संसद में 23 जनवरी को होने वाली उनकी प्रस्तुति के लिए शुभकामनायें भी दी है और सभी जिलावासियो से संसद चैनल पर नमिता को देखने की अपील भी की है।
उन्होंने जिला स्तर पर नमिता का चयन करने वाले निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों का भी धन्यवाद किया।
