Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

लाहौल प्रशासन ने घाटी में हो रही बर्फबारी की वजह से सड़क और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए लाहौल व पांगी की ओर रुख करने वाले वाले यात्रियों के लिए जरूरी हिदायतें जारी की हैं।

अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति सुमित खिमटा ने बताया कि एनएच 003 पर ब्लैक आइस फेनोमेनन और फिसलन वाली सड़क की स्थिति को मध्य नजर रखते हुए सिर्फ स्थानीय लोगों और पांगी की ओर जाने वाले फोर बाई फोर वाहनों और टायरों में चेन वाली सूमो गाड़ियों को ही अगले आदेश तक अटल टनल रोहतांग के माध्यम से जिले में प्रवेश करने की अनुमति प्रदान की गई है।

लिहाजा इन परिस्थितियों को मध्य नजर रखते हुए पुलिस विभाग लाहौल एवं स्पीति यातायात प्रबंधन की देखरेख सुनिश्चित बनाएंगे और जिला कुल्लू पुलिस के साथ समन्वय भी स्थापित करेंगे।

उपायुक्त ने खराब मौसम के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को घाटी में यात्रा करते समय बहुत सतर्क रहने की सलाह दी है।

उन्होंने बर्फबारी के मामले में पर्यटकों से अनुरोध किया किया है कि वे चले जाएं या सुरक्षित स्थानों पर रहें। साथ में सभी होटल और होमस्टे मालिकों से भी अनुरोध यह कि वे अपने मेहमानों को भी जरूरी हिदायतें अवश्य दें।

उपायुक्त ने यह कहा है कि आपात स्थिति और घाटी के मौसम व सड़क की स्थिति के बारे में अधिक जानकारी और किसी भी प्राकृतिक आपदा या घटना की स्थिति में जिला लाहौल स्पीति आपदा नियंत्रण कक्ष के 94594-61355, 01900202509, 510, 517 और टोल फ्री-1077 नंबरों पर अवश्य संपर्क करें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!