Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

जिला प्रगति समाज सेवा समिति द्वारा सैनिक दिवस के अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को दौड़ में 18 बच्चों ने भाग लिया।

बच्चो ने जिला बिलासपुर शहीद स्मारक बिलासपुर से कोठी चौक तक लगभग 6 किलोमीटर की दौड़ पूरी की।

प्रगति समाज सेवा समति के अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया की सेना दिवस के अवसर पर शहीद समारक बिलासपुर में वीरों के नाम श्रदांजली अर्पित की गई और बच्चो ने देश के लिए सैनिकों द्वारा दी गई कुर्बानी को याद कर उन्हे सलामी दी।

उन्होंने बताया की बड़े ही दुख की बात है कि एक तरफ हमारे देश की वीर सीमाओं की रक्षा करने के लिए देश के सैनिक रात दिन वहां पर तैनात रहते है और दूसरी तरफ हमारे देश के युवा जोकि देश का भविष्य है,अपने घरों में जानलेवा नशों का सेवन कर उनकी कुर्बानियों को अनदेखा कर रहे है।

उन्होंने बताया की उनका मुख्य उद्देश्य बच्चो के माध्यम से भारत देश को नशा मुक्त समाज, जाति मुक्त समाज, एक देश एक धर्म के लिए समर्पित करना है।

उन्होंने बताया की नशायुक्त पदार्थों के सेवन से बड़ी संख्या में युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो गई है।

इस बुराई के दुष्परिणामों के बारे में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है और उनका बच्चो के माध्यम से कई तरह की खेल और दौड़ शारीरिक प्रतियोगिताओं द्वारा यही प्रयास किया जा रहा है।

रविवार को भी सैनिक दिवस के अवसर पर 81वीं दौड़ से देश की युवा पीढ़ी को यह संदेश देने की कोशिश की गई है वह नशीले पदार्थो से दूर रहकर सैनिकों के समान में नशा मुक्त भारत बनाने की कोशिश करे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!