कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला कोटला की जूनियर बेसिक शिक्षिका अच्छर लता को कुरुक्षेत्र, हरियाणा में तीन दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यशाला में इनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्र रत्न अवार्ड से सम्मानित किया।
इस कार्यशाला में देश भर के 130 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ ओम वर्मा ने अमेरिका से ऑनलाइन माध्यम से किया।
तीन दिन कार्यशाला का आयोजन नवोदय क्रांति परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप ढिल्लो द्वारा किया गया। इसमें अफ्रीका से डॉक्टर सोदान सिंह तरार जो आदर्श शिक्षा वा संस्कार के फाउंडर हैं।
उन्होंने भी इस कार्यशाला में शिरकत की तथा उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की वा शिक्षकों को राष्ट्र रत्न अवार्ड से सम्मानित भी किया। यह संस्था सरकारी पाठशाला में होने वाली बेहतर शिक्षा को प्रोत्साहित करती है।
