chitta
Spread the love

कुल्लू टूडे

चंबा

चंबा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की एसआईयू की टीम ने एक युवक को 8.23 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम
चम्बा शहर के साथ लगते नगोड़ी में गश्त पर थी। इसी दौरान एक युवक शक के आधार पर रोका और उसकी तलाश ली। तो उसके पास 8.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

डीएसपी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम के समय एसआईयू की टीम ने गश्त के दौरान एक युवक के कब्जे से 8.23 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

आरोपी युवक की पहचान अक्षय कुमार पुत्र छोटू राम उम्र 19 वर्ष निवासी मोहल्ला ओबड़ी डाकघर सुल्तानपुर तहसील व जिला चम्बा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर चम्बा में मामला दर्ज कर लिया है। और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!