Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

एनएच शिमला मटौर राष्ट्रीय मार्ग पर गत देर रात मंडोली के पास एक ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक में मौजूद भूपेंद्र के ब्यान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अंकेश धीमान आयु 27 वर्ष पुत्र नरोत्तम धीमान निवासी भडोली जुखाला जिला बिलासपुर गत 9 जनवरी को बागा से सीमेंट का ट्रक लेकर सुंदरनगर गया था तथा इस दौरान वह उसके साथ गया था। मंगलवार को वह सुंदरनगर से वापस अपने घर आ रहे था।

इस दौरान घागस में उसे उसकी बुआ का लड़का मिला तथा उसके साथ उसके दो अन्य दोस्त भी थे।

पुलिस के मुताबिक वहां पर उन्होंने कथित तौर पर शराब का सेवन किया और उसके बाद उसकी बुआ का लड़का और उसके दोनों दोस्त वापस अपने घर बैरी चले गए जबकि अंकेश और भूपेंद्र वापस अपने घर भड़ोली के लिए चले गए।

मारकंड सड़क के पास पहुंचने पर अंकेश ने सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन को धीरे चलाने को कहा तथा ट्रक को रोककर वह बाहर निकल गया।

इस दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया।उतराई पर होने की वजह से ट्रक चलने लग पड़ा जिस पर उसने हैंड ब्रेक लगाकर इसे रोका।

अंकेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी वाहन से उपचार के लिए सीएचसी मार्कंड पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी दिवाकर शर्मा भी घटनास्थल पर गए तथा पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

पुलिस ने मंडी से बुधवार को फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ सबूत एकत्रित किए। मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक की करीब 11 महीने पहले शादी हुई थी। वह अपने पीछे माता पिता और पत्नी को छोड़ गया है।

डीएसपी जिला मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस इस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!