कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला कुल्लू की मनाली विधान सभा क्षेत्र के तहत आते घुड़दौड़ में देवता गणपति का जन्मदिन बड़ी धूम धाम से मनाया गया। देवता के नवग्रह की विधिपूर्वक पूजा के साथ हवन भी करवाया गया।
देवता के कारदार प्रकाश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि पौष मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन देवता गणपति का रथ बन कर तैयार हुआ था। इसी दिन से सन 1957 से लेकर आज तक देवता का जन्मदिन हर साल मनाया जाता है।
देवता गणपति के जन्मदिन पर विशेष रूप से सियाली महादेव मनाली, कार्तिक स्वामी नाथन, लराईं महादेव लरणकेलो, चामुंडा माता नशाला और त्रिपुरा सुंदरी माता नग्गर के कारदार और कारकारिंदे भी आये हुए थे।
हज़ारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने देवता गणपति के रथ पर शीश नवाया और ब्रह्मभोज ग्रहण किया। इसके अलावा भजन कीर्तन का दौर दिन भर चला रहा।
देवता गणपति के सचिव भगवन शर्मा ने देवता के जन्मदिन के सफल आयोजन के लिए गांव कमेटी के सभी सदस्यों को बधाई दी।
