कुल्लू टूडे
पतलीकूहल
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की पतलीकूहल पुलिस ने एक युवक को 44 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन मुख्य आरक्षी मु0आ0 राजेन्द्र सिह न0 61 मय मुलाजमानों व सवारी गाड़ी सरकारी जेरे चालक आ0 खुशाल न0 139 के व सिलसिला गश्त ईलाका हदूद का रवाना था।
समय करीब 7:40 बजे प्रातः जब मु0 आ0 राजेन्द्र सिंह मय मुलाजमानों के गश्त करते हुए डोभी की तरफ से सड़क NH03 पर सरकारी गाड़ी मे मय हमराहीयान के पतलीकुहल फ्लाई ओवर के पास पहुंचा तो फ्लाई ओवर पर बने पैरापिट पर एक युवक बैठा दिखाई दिया।
जैसे ही इस युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को आते देखा तो इस ब्यक्ति ने अपनी पहन रखे हुड बरंग लाल की जेब से अपने दाहिने हाथ से कोई वस्तु निकाल कर पैराफिट के साथ सडक पर पड़े पत्थरों के वीच फैंक दी।
इस युवक द्वारा फैंकी गई वस्तु पर शक अवैध वस्तु होने के कारण मु0 आ0 राजेन्द्र सिंह ने चालक को गाड़ी रोकने के लिए कहा तो चालक ने इस ब्यक्ति के पास पहुंचकर गाड़ी रोकी।
मु0 आ0 राजेन्द्र सिंह ने मय हमराहीयान के गाड़ी से नीचे उतरकर इस ब्यक्ति को काबू किया। इस युवक से फैंकी गई वस्तु के बारे में पूछा तो यह युवक कोई संतोषजनक जबाब न दे सका।
स्वतन्त्र गवाहों के सामने पुछताछ पर इस युवक ने अपना नाम व पता दीपक पुत्र राम सिंह निवासी गांव गांव व डाकघर चिडाना उप तह0 व थाना गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा व उम्र 22 वर्ष बतलाया।
उसके पश्चात मौका पर गवाहान के सामने दीपक की मौजदूगी में दीपक द्वारा फैंकी गई वस्तु को चैक किया तो फैंकी गई वस्तु एक कैरी बैग वंरग पीला गांठ लगा पाई जिसे उठाकर गांठ खोलकर चैक किया तो कैरी बैग के अन्दर कुल बजनी 44 ग्राम Heroine (चिट्टा) बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम, मु0आ0 राजेन्द्र सिह न0 61 I/O पुलिस थाना पतलीकुहल द्वारा लिखित रूका पर पंजीकृत थाना हुआ है। अभियोग का अन्वेषण मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह द्वारा किया जा रहा है।
