कुल्लू टूडे
कुल्लू
जिला कुल्लू से जूनियर रेड क्रॉस के 12 विद्यार्थी कुरुक्षेत्र में 7 दिवसीय कैम्प के लिए आज रवाना हुए।
इनके साथ ज़िला कुल्लू जूनियर रेड क्रॉस के नोडल अधिकारी श्याम लाल हांडा और कॉउंसिलर अंजू वाला भी कैम्प में भाग लेंगे। प्रदेश का एक मात्र दल है जो राष्ट्रीय स्तरीय कैम्प में प्रदेश की ओर से भाग लेंगे।
इस दल में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर की जमा एक की छात्रा आँचल, संध्या, मनीषा, हिमानी, मुस्कान और रोशनी भाग ले रही है।
जबकि रावमा पाठ शाला खलोगी से तुले राम सुनील ठाकुर, रितिक और रावमा पाठशाला मौहल से अशांश, अभय और पीयूष भाग ले रहे हैं।
