कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
बरमाणा में एसीसी सीमेंट कारखाना प्रबंधन एवं ट्रक आपरेटरों के बीच माल भाडे को लेकर चला गतिरोध लगातार 24 दिनों से जारी है। जिसके चलते शनिवार को बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बंबर ठाकुर व शिमला क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने ट्रक आपरेटरों के आंदोलन में मुख्य रूप से शिरकत की।
इस अवसर पर बीडीटीएस के चेयरमैन लेख राम वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य काफी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर ट्रक आपरेटरों ने अडाणी का पुतला जलाया।
इस अवसर पर ट्रक आपरेटरों ने बीडीटीएस परिसर से लेकर एसीसी गेट तक विरोध रैली निकाली।
माल भाडे को लेकर चला गतिरोध पिछले 24 दिनों में आज विशाल प्रदर्शन हुआ। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम रामेश्वर दास, एएसपी राजेंद्र जसवाल सहित भारी संख्या में पुलिस ने एरिया को छावनी में तब्दील कर दिया था।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने अडाणी समूह द्वारा की गई तालाबंदी की निंदा करते हुए कहा कि ट्रक आपरेटरों केे हितों से किसी तरह का खिलवाड़ सहन नहीं किया जाएगा।
बल्कि इस आंदोलन में वह उनके साथ खडे है। उन्होंने कहा कि यहां पर अडाणी समूह की तालाबंदी सहन नहीं की जाएगी।
इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस सरकार ट्रक आपरेटरों के साथ है। प्रदेश कांग्रेस सरकार इस मुद्दे को सुलझाने के प्रति वचनबद्ध है। कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो बिना भेदभाव से सभी को एक समान नजर से देखती है।
शिमला क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि यह मसला ट्रक आपरेटरों तक सीमित नहीं है।
बल्कि यह मसला हिमाचल की जनता से जुडा हैं। इस आंदोलन को पूरे हिमाचल में फैलाया जाएगा। इस आंदोलन के प्रति उनकी भी जिम्मेवारी है। वह इस आंदोलन की सफलता के लिए ट्रक ऑपरेटरों के साथ है, व उनके साथ बैठ कर भावी रणनीति बनाएंगेे कि इस आंदोलन को कैसे कामयाब किया जा सके।
उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप कर शीघ्र ट्रक आपरेटरों के मुद्दे का समाधान करने की मांग की है।
पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि यह आंदोलन लंबा जाएगा। यह लड़ाई किसी आम आदमी से नहीं बल्कि विश्व के तीसरे नंबर के अमीर व्यक्ति से है। ट्रक आपरेटरों को अपने आंदोलन को शांतिपूर्ण तरीके से लड़ना पड़ेगा।
इस दौरान सरकार और अदाणी समूह द्वारा उन्हें उकसाने का प्रयास भी किया जाएगा और यदि आप लोग उकसावे में आ गए तो आपका आंदोलन बिखर जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को लड़ने के लिए मातृ शक्ति का होना जरूरी है। इसके लिए बीडीटीएस को महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों और पंचायती राज संस्थाओं से संपर्क करके उन्हें आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आगे लाना होगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अदाणी समूह ने शीघ्र तालाबंदी को न खोला तो उसके प्रदेश के विभिन्न स्थानों में मौजूद कोल्ड स्टोरों को बंद कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर बीडीटीएस के चेयरमैन लेख राम वर्मा, उप प्रधान जय सिंह ठाकुर, महासचिव प्रदीप ठाकुर, संरक्षक अनिल हैप्पी, वाइस चेयरमैन गंगा सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान कमल किशोर, कोषाध्यक्ष सुरेश चौधरी, चीफ कोषाध्यक्ष संतोष ठाकुर, सह सचिव विकास भार्गव, सह कोषाध्यक्ष व प्रवक्ता राजपाल ठाकुर, चीफ सेक्टरी कुलदीप ठाकुर, पूर्व बीडीटीएस में रहे महासचिव शमशेर चंद गौतम, पूर्व बीडीटीएस प्रधान जीत गौतम, पूर्व में रहे कंट्रोलर, ध्यान सिंह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव हीरा पाल सिंह ठाकुर, किसान सेल के सदर सचिव जोगिंदर सिंह ठाकुर, आम आदमी पार्टी के रहे सदर विधान सभा प्रत्याशी अमर सिंह चौधरी, ऑपरेटर रवि ठाकुर सहित भारी संख्या में ऑपरेटर मौजूद रहे।
