Spread the love

कुल्लू टुडे

ऊना

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 2 सितंबर को ऊना जिला में स्थापित किए गए तीन ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर रामपुर से प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर स्थापित किए विभिन्न ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करेंगे, जिनमें से तीन जिला ऊना में हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 1000 एलपीएम, हरोली व पालकवाह में 500-500 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं, जिनका लोकार्पण किया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना का प्लांट पीएम केयर्स फंड से, हरोली का ऑक्सीजन प्लांट नेस्ले कंपनी के सहयोग से तथा पालकवाह का प्लांट केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के सहयोग से किया गया है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाने से ऑक्सीजन सिलेंडर पर निर्भरता कम होगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!