कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में आज सुबह श्रद्धालुओं से भरी बस बीच सड़क में पलट गई।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से बस नंबर यूपी-81 बीटी 7374 माता के दर्शन के लिए आई थी तथा बस अचानक नियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। परिणाम स्वरूप मात्र दो या तीन स्वारियों की ही मामूली चोटें आई हैं तथा बड़ा नुकसान होने से बच गया।
मिली जानकारी के अलीगढ़ उत्तर प्रदेश से आए हुए श्रद्धालुओ ने पुलिस चैकी श्री नयना देवी जी में बयान दर्ज करवाया है कि अलीगढ़ से बस कुरुक्षेत्र श्री नयना देवी जी, चिंतपूर्णी, ज्वाला जी मंदिर की यात्रा के लिए चली थी। बस को चालक वीरेंद्र चैधरी सुपुत्र राम सिंह चौधरी निवासी अलीगढ़ चला रहा था।
चालक ने गाड़ी को साइड में खड़ा कर दिया गाड़ी से कुछ सवारी सुबह दर्शन के लिए चल पड़े बस में करीब 8 या 10 ही सवारियां रह गई थी, आज सुबह पुलिस कर्मचारी ने बस को गाड़ी को हटाकर दूसरे रोड में लगाने के लिए कहा।
जिस पर बस चालक ने बस को स्टार्ट किया तथा बस को रिवर्स करने लगा। पीछे सड़क काफी ढलान थी गाड़ी को जब पीछे कर रहा था तो बस की ब्रेक नही लगी और बस पीछे एक तरफ सड़क पर ही पलट गई।
बस के पलटने से चालक सहित तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई है इस घटना में बस का आगे व पीछे का शीशा टूट गया तथा किसी भी प्रकार का जानी नुकसान नही हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। डीएसपी शेर सिंह ने खबर की पुष्टि की है।
