कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
अर्धनारेश्वर समाज सेवा समिति की अध्यक्षा तथा समाजसेवी बिजली मंहत ने प्रैस को जारी बयान में आरोप लगाया है कि बीते रोज नम्होल बाजार में अज्ञात लोगों द्वारा किन्नर मनीषा महंत के साथ दुव्यर्वहार किया तथा उसके गहने आदि छीन लिए।
इसी आशय को लेकर बिजली महंत ने वीरवार को एएसपी राजेंद्र जसवाल को बाकायदा ज्ञापन सौंप कर न्याय की मांग की।
ज्ञापन की प्रति मीडिया को सौंपते हुए बिजली महंत ने बताया कि बीते रोज किन्नर मनीषा महंत नवरात्रों की अपनी परंपरा के अनुसार नम्होल बाजार में थे तो उस समय एक एल्यूमिनियम की दुकान पर बाहरी राज्यों के तीन युवकों ने उनके साथ दुर्वयव्हार किया तथा विरोधा जताने पर मनीषा महंत को थप्पड़ मारा।
उन्होंने आरोप लगाया कि इन युवकों ने किन्नर मनीषा के साथ अश्लील हरकतें भी की। मारपीट करने के बाद यह युवक गाली गलौच करते हुए भाग गए।
बिजली महंत ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जसवाल के न्याय की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को तुरंत पकड़ा जाए और सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए।
एएसपी राजेंद्र जसवाल ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही पुलिस इस मामले में कार्यवाही करेगी। इस अवसर उनके साथ अधिवक्ता मधु भी साथ थीें।
