Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

जिला बिलासपुर मे दिवाकर शर्मा ने पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला लिया है। कमांडेंट फोर्थ आइआरबी जंगलबैरी में कार्यरत दिवाकर शर्मा को एसपी बिलासपुर लगाया गया है।

आइपीएस दिवाकर शर्मा का एक साल पहले बिलासपुर से ही ट्रांसफर हुआ था और इसके बाद यहां पर एसआर राणा को तैनात किया गया था। अब चुनावी वर्ष में सरकार ने उन्‍हें एक बार फ‍िर से बिलासपुर में नियुक्‍त किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का गृह जिला होने के कारण बिलासपुर जिले में पुलिस के कामकाज को लेकर पिछले कुछ समय से उठ रहे सवालों के चलते ही माना जा रहा है कि सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अपनी ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा और कानून का राज कायम रखने में माहिर माने जाने वाले दिवाकर शर्मा को एक साल के अंदर दूसरी बार बिलासपुर जिले के पुलिस कप्तान का दायित्व दिया गया है।

दिवाकर शर्मा का कहना है कि उन्होंने पहले भी बिलासपुर जिले में पुलिस कप्तान के रूप में अपना फर्ज निभाने का पूरा प्रयास किया था और अब भी वह समाज को भय मुक्त रखने की दिशा में अपने प्रयास जारी रखेंगे। कार्यभार संभालते ही दिवाकर शर्मा को कई समाजिक संस्थाओं ने भी सम्मानित किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!