Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ के खंड स्तरीय चुनाव रविवार को बंजार में संपन्न हुए।

जिसकी अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान गोविंद सिंह ठाकुर ने की जबकि राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश लाल शासनी, धर्मपाल ठाकुर व गिरधारी लाल शर्मा बतौर चुनाव पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी तीन वर्षों के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से शास्त्री अध्यापक मनोज शर्मा को प्रधान, भाषा अध्यापक यज्ञ चंद को महासचिव तथा कला शिक्षक ठाकुर सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

जिला प्रधान गोविंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी में ओम प्रकाश को वरिष्ठ उपप्रधान, बलवीर सिंह को मुख्य सलाहकार तथा यशवंत ठाकुर को सलाहकार चुना गया।

इसी तरह विनोद कुमार को सह-सचिव तथा राकेश चौहान, महेंद्र राणा, दौलत सिंह तथा विजय भरत राज नेगी को जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया ।

नवनिर्वाचित प्रधान मनोज शर्मा ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि अध्यापक संघ की समस्याओं को हल करने के लिए सभी अध्यापकों को विश्वास में लेकर सरकार के समक्ष प्रमुखता से मांग उठाई जाएगी।

इस अवसर पर अपर प्राईमरी के खंड स्रोत समन्वयक विद्याप्रकाश ठाकुर, पूर्व प्रधान संगत राम, शान्ता कुमार व अमर नेगी इत्यादि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!