Spread the love

कुल्लू टूडे

चंबा

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा सितंबर माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी कर दिया गया है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा ओंकार सिंह ने बताया एक दिन में अधिकतम 60 चालकों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे अथवा अधिकतम संख्या का निर्धारण संबंधित आरएलए प्रबंधन करेगा। ड्राइविंग टेस्ट के शैड्यूल के मुताबिक 16 व 29 सितंबर को आरटीओ चम्बा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।

वहीं, 18 व 30 सितंबर को आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। आरटीओ चम्बा और आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं को ड्राइविंग टेस्ट से पूर्व ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त 13 व 28 सितंबर को आरएलए चुवाड़ी, 6 व 21 सितंबर को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 9 व 23 सितंबर को आरएलए तीसा, 7 व 22 सितंबर को सलूणी तथा 17 सितंबर को आरएलए भरमौर के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।

वाहनों की पासिंग 3, 8, 15 व 24 सितंबर को चम्बा, 13 व 28 सितंबर को चुवाड़ी और 6 व 21 सितंबर को बौंखरी मोड़ बनीखेत में की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए हर एहतियात सुनिश्चित की जाएगी।

बिना मास्क व हैंड सैनिटाइजर के किसी को भी प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। मौसम व किसी अन्य कारण के चलते उक्त शैड्यूल में बदलवा संभव है, इसलिए आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!