कुल्लू टूडे
बंजार
जिला कुल्लू की बंजार विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जिभि में जलोड़ी के पास रविवार देर रात एक टेंपो ट्रेवल के खड्ड में गिरने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर में 16 लोग सवार थे। जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए हैं।
एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि टेंपो ट्रैवलर रोड़ी जोर से जीभी बंजार की तरफ आ रही थी। जैसे ही गाड़ी जलोड़ी जोत से आगे जिभी की तरफ उतराई पर थी। अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खड्ड में जा गिरी।
हादसे के दौरान गाड़ी में 16 सैलानी सवार थे। जिनमें 5 सैलानियों की मौके पर ही मौत हो गई 11 सैलानियों को बंजार अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही बंजार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को जंगल और भूस्खलन वाले रास्ते कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
वही बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी भी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।
हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से पहले ही लोगों से घायलों की सहायता करने के लिए मदद की अपील की थी।
बताया जा रहा है कि सभी सैलानी दिल्ली से ट्रैवल एजेंसी के जरिए घूमने आए थे।
