कुल्लू टूडे
मणिकर्ण
एचपीएमसी उपाध्यक्ष राम सिंह ने रविवार को जिला की मनीकर्ण घाटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कसोल में स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
कसोल में भारी जन समूह को संबोधित करते हुए राम सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का फायदा उठाएं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले साढ़े चार सालों में हिमाचल में विकास की गंगा बहाई है।
वहीं इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर 22 लोगों ने राम सिंह के समक्ष कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। राम सिंह ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया।
इस दौरान राम सिंह ने लोगों की समस्याओं को भी सुना। और विभागीय अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को जल्द निपटाने के निर्देश भी दिए।
