Spread the love

कुल्लू टूडे

मंडी

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के पंडो में 6 मील के पास 1 कार के ब्यास नदी में गिरने का मामला सामने आया है। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार देर सायं तीनों युवक पर्यटन नगरी मनाली घूमने के बाद वापिस अपने घर पंजाब लौट रहे थे कि 6 मील के पास पहुंचकर अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर व्यास नदी में गिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और और घायल सहित मृतकों के शव को बाहर निकाला पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान प्रतीक सवरवाल उम्र 29 साल निवासी चंडीगढ़, हारमोर सिंह उम्र 28 साल निवासी अनैतपुरा अमृतसर और घायल हुए युवक की पहचान विधू शर्मा उम्र 27 साल निवासी गांव बैमाइल तहसील व जिला गुरदासपुर पंजाब के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!