Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

झंडूत्ता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत घंडीर के मलारी गांव में ज़नसम्पर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री अमरनाथ धीमान लोगों से मिले।

इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में अवगत करवाया तथा मिशन रिपीट 2022 को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

अपने मृदुल व्यवहार व कार्यशैली के चलते इन दिनों झंडूता क्षेत्र में लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं और इस वक्त लोगों मे उनका मज़बूत जनाधार बना हुया है।

जनसंपर्क अभियान के तहत गांव के लोगों से आह्वान किया कि हिमाचल प्रदेश में उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की तर्ज पर इस बार सरकार नहीं रिवाज बदलेंगे।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 सितंबर को मंडी में होने वाली रैली में युवाओं को भारी से भारी संख्या में भाग लेकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!