Spread the love

कुल्लू टूडे

जालंधर

पंजाब के जालंधर में पुलिस ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति को 1 किलो 25 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।

मिली जानकारी के अनुसार जालंधर शहर की पुलिस की टीम सीआईए स्टाफ प्रभारी इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में रूटीन गश्त पर थी।

इसी दौरान बस अड्डे के पास एक व्यक्ति कंधे पर बैग लटकाए पैदल आ रहा था। पुलिस टीम को देखकर उसने पीछे किया और भागना शुरू कर दिया।

जिस पर पुलिस टीम को शक हुआ और पुलिस ने उसका पीछा करते हुए उसकी घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ करने पर उसके पास से 1 किलो 25 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने चरस के साथ पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ मादक अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चरस के साथ पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि उसका नाम दीपक बहादुर है। और वह मूलत नेपाली है और वह हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिला के रोल में रहता है।

लेकिन मौजूदा समय में वह अपने परिवार सहित मजनू टीला नई दिल्ली में रहता है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि सुबह दिल्ली से लेकर आया था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!