कुल्लू टूडे
कुल्लू
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व हिमाचल कांग्रेस कमेटी की प्रभारी अलका लांबा ने कुल्लू में एक पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के इतिहास में अब तक के सबसे असफल मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। जिनकी ना तो अपने मंत्रियों पर पकड़ है और ना ही अफसरशाही उनके नियंत्रण में है। जिसका ताजा उदाहरण वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निशा सिंह एवं एक अन्य आईएएस के बीच सार्वजनिक क्लेश है।
उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वह तो दिल्ली की कठपुतली हैं उनकी चाबी दिल्ली वालों के हाथ में और जिस तरह से वे चाबी घुमाते हैं मुख्यमंत्री उसी तरह घूम जाते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान फोर लाइन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा देने का वादा करते हुए इस मुद्दे को बाकायदा अपने घोषणापत्र में डाला था। लेकिन सत्ता में आते ही भाजपा ने फोरलेन प्रभावितों के मसले को हाशिए पर रखते हुए उनको लगातार गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही फोरलेन परभावितो को चार गुना मुआवजा देगी।
उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने ही प्रावधान किया है कि 4 गुना मुआवजा दिया जाए। ताकि वह अपना गुजर-बसर अन्य स्थान पर सही ढंग से कर सकें। लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार मुआवजा देने के नाम पर लगातार कमेटी बनाती रही और प्रभावितों के साथ एक बार भी बैठक नहीं की और ना ही उनकी पीड़ा को समझने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा कि फोर लाइन परभावितों को चुनाव के दौरान 4 गुना मुआवजा देने का वादा कर प्रदेश की सत्ता में आई भाजपा सरकार ने उनको चार गुना मुआवजा ना देकर उनसे चल कर रही है। जिसका खामियाजा भाजपा को आने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में निश्चित तौर पर कांग्रेस की सरकार बनेगी। क्योंकि प्रदेश की जनता महंगाई पर बेरोजगारी से पूरी तरह त्रस्त है। ऐसे में हिमाचल की जनता प्रदेश की सत्ता में बदलाव लाने की पूरी तरह से तैयार है।
इस मौके पर कुल्लू सदर कांग्रेस विधायक सुंदर ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रिया शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर व मीडिया प्रभारी राजेश शानू आदि मौजूद रहे।
