विनोद महंत, कुल्लू टुडे
कुल्लू
गत दिनों कुल्लू के छरू़ड़ू में में पूर्व प्रधान दंपति परस राम और उनकी पत्नी यूम देवी नेगी के उपर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी भाजपा के जिला मीडिया सह प्रभारी खीमी राम उर्फ केवलू और सिद्धू ने राजनीतिक दबाब के चलते शुक्रवार को सरेंडर कर लिया है। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मनाली दौरे से ठीक एक दिन पहले दोनों आरोपियों न खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर लिया है। हालांकि चर्चा यह भी हो रही है कि जिला भाजपा मीडिया सह प्रभारी होने के नाते आरोपी पर पर भाजपा का दबाब पड़ा कि वह मुख्यमंत्री का कुल्लू मनाली दौरा है तो ऐसे में मुख्यमंत्री को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है इसलिए मुख्यमंत्री के दौरे से पहले सरेंडर कर दे। जिसके चलते दोनों आरोपियों ने सरेंडर कर दिया।
गौरतलब है कि मंगलवार को कुल्लू कोर्ट परिसर के बाहर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी और पूर्व प्रधान दंपति के बीच मारपीट की घटना हुई थी जिसका विडियो शोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। वहीं घटना ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया। जब मामले इस मामले में शामिल पूर्व पंचायत प्रधान दंपति पर कुल्लू के छरूड़ू में जानलेवा हमला कर उनके टांग व बाजू तोड़कर उन्हें सड़क किनारे फैंक दिया।
इस घटना के विरोध में काईस पंचायत के लोगों सहित विपक्ष के लोगों ने कुल्लू एसपी कार्यालय का घेराव किया व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया और इस घटना का कड़ विरोध किया। लिहाजा अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में कौन सा रूख अख्तियार करती है।
