कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर की गोबिंदसागर झील में 14 दिवसीय नि:शुल्क अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए वाटर स्पोर्टस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 1 सितंबर से 14 सितंबर तक किया जा रहा है।
अटल बिहारी बाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के तत्वाधान में लुहणू वाटर स्पोटर्स कॉम्पेलक्स के अंतर्गत गोबिंद सागर झील में युवाओं के लिए नि:शुल्क तैराकी के गुर सीखाएं जा रहे है।
कॉम्पलेक्स की प्रशिक्षक जमना ठाकुर, वीरेंद्र इंदौरिया एवं श्याम इत्यादि के मार्गदर्शन में युवा झील में तैराकी के गुर सीख रहे हैं।
प्रशिक्षक जमना ठाकुर एवं वीरेंद्र इंदौरिया ने बताया कि स्विमिंग , कायक, कैनो, वाटर सर्फिग, राफटिंग सहित अन्य उपकरणों को चलाने के लिए गुर सिखाएं जा रहे हैं।
प्रशिक्षण शिविर के दौरान वाटर स्पोर्ट्स के महासचिव इशान अख्तर ने रविवार को विशेष रूप से शिरकत की तथा प्रशिक्षुओं को वाटर स्पोर्ट्स संबंधित टिप्स प्रदान किए।
वाटर स्पोर्ट्स के महासचिव इशान अख्तर ने गोबिंद सागर झील में स्पोटर्स गतिविधियां शुरू करवाने के लिए अटल बिहारी बाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अविनाश नेगी का आभार व्यक्त किया है।
वाटर स्पोर्ट्स के महासचिव इशान अख्तर ने बताया कि 14 दिवसीय प्रशिक्षण वाटर स्पोर्ट्स बेसिक कोर्स के प्रशिक्षण शिविर में जिला बिलासपुर, जिला ऊना, जिला मंडी ,जिला हमीरपुर के प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बिलासपुर गोविंद सागर झील को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के यहां अपार संभावनाएं हैं।
