कुल्लू टुडे
हमीरपुर
विधायक नरेन्द्र ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अर्न्तगत जिला हमीरपुर में अब तक 228 करोड़ रुपये व्यय कर 790 किलो मीटर सड़कों का निर्माण किया गया है। इस योजना के अर्न्तगत हमीरपुर विधानसभा में 33 करोड़ खर्च किये जा चुके हैं जिनमें से 14.32 करोड़ रुपये गत् साढे़ तीन वर्षों में खर्च किए गए हैं। बुधबार को भारत की आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत लोक निर्माण विभाग द्वारा छयोड़ी विश्राम गृह में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अर्न्तगत आयोजित एक दिवसीय ग्रामीण सड़क कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत इस योजना से 46 किमी नई सड़कों का निर्माण किया गया और 57.50 किमी सड़कों को स्तरोन्न्त किया गया। इस योजना के द्धितीय चरण में हमीरपुर जिला में 80.40 स्वीकृत सड़कों में से 39.97 किलो मीटर सड़कों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है, और शेष सड़कों का निर्माण प्रगति पर है जिसे 31 दिसम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमीरपुर विस क्षेत्र में प्रस्तावित 8 किमी सड़क का निर्माण प्रगति पर है जिन्हें दिसम्बर तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण की शुरूआत भी इस वर्ष के अंत तक हो जाएगी जिसमें उन सड़कों को अपग्रेड किया जाएगा जो ग्रामीण कृषि बाज़ारों, उच्च पाठशालाओं तथा अस्पतालों को ग्रामीण आबादी से जुड़ती है।
उन्होंनें बताया कि इस महत्वकांक्षी योजना का शुभारम्भ तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा किया गया था और इस योजना सेे ग्रामीण क्षेत्रों में उन्नत सड़कों का जाल बिछ गया। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़कें जीवन की भाग्य रेखाएं हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर सदर विधान सभा क्षेत्र में वर्तमान में केवल वही क्षेत्र सड़कों से जुड़ नहीं पाए जहां पर लोगों की सहमति नहीं बन पाई है।
उन्होंने लोगों से सड़कों के निर्माण के लिए स्वेच्छा से जमीन दान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमीरपुर विधानसभा का चुनाव जीतने के उपरांत विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की दशा सुधारने पर करोड़ो रूपए की धनराशि खर्च की जा रही है ताकि विधान सभा क्षेत्र के लोगों को यातायात की बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
