कुल्लू टुडे
कुल्लू
शिक्षा का जीवन में बहुत महत्व है। इससे व्यक्ति का बौद्धिक और मानसिक विकास होता है जो सामाजिक विषमताओं से मनुष्य को बाहर निकालने में सहायक बनता है।यह बात शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली विधानसभा के अंतर्गत बराण में 1.10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के विज्ञान खण्ड का लोकार्पण करने के उपरांत जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कोरोना काल में हर घर पाठशाला कार्यक्रम को अध्यापकों व अभिभावकों ने सफल बनाया और बच्चों को हम घर बैठे शिक्षा प्रदान कर सके। उन्होंने कहा गरीब बच्चों को मोबाईल प्रदान करने के लिए योजना चलाई है। कोई भी संभ्रात वर्ग का व्यक्ति नया अथवा पुराना मोबाईल फोन दान कर सकता है जिसे अध्यापकों द्वारा चिन्हित जरूरतमंद बच्चे को प्रदान किया जाएगा ताकि उसकी पढ़ाई मोबाइल फोन के अभाव में प्रभावित न हो। इसके लिए पोर्टल बनाया गया है।
ब्राण ग्राम पंचायत में विकास की चर्चा करते हुए गोविंद ठाकुर ने कहा कि 17 मील में ब्यास नदी पर स्पैन पुल 926 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है जो वामतट की अनेक पंचायतों को लाभान्वित करेगा। नागरिक अस्पताल मनाली में अतिरिक्त भवन को निर्माण कार्य 35 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है और इस पर 270 लाख की लागत आएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग-21 से बराण-डोभा-मोहिला सड़क का कार्य 50 लाख की लागत से पूरा कर लिया गया है।
इसी प्रकार, राष्ट्रीय राजमार्ग-21 से पांच किलोमीटर बराण सड़क का निर्माण 320 लाख की लागत से किया जा रहा है और 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि मढ़ी-गधेरनी-पारसा-शलीण सड़क का 95 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है और इस पर 395 लाख की लागत आई है। आलू मैदान से क्लाथ छियाल सड़क का 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और कुल 60 लाख व्यय होंगे।
हरीपुर कॉलेज से गजन बिहाल सड़क चरण-एक का कार्य 50 लाख की लागत से पूरा कर लिया है। शनि देव मंदिर आलू मैदान से पारसा तक सड़क निर्माण के लिए 35 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। कनियाल सड़क में पेवर का कार्य करने के लिये 50 लाख स्वीकृत किए गए हैं। 17 मील से गजन गांव सम्पर्क मार्ग का निर्माण 30 लाख की लागत से प्रगति पर है जबकि मानसारी से गजन सम्पर्क मार्ग के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
जल शक्ति विभाग के कार्यांेका उल्लेख करते हुए गोविंद ठाकुर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत मार्च 2022 तक सभी घरों को नल लगाने का लक्ष्या पूरा किया जाएगा। कुल्लू मनाली के लिए जल जीवन मिशन के तहत 433.28 लाख की राशि स्वीकृत की गई है और 85 प्रतिशत घरों को नल में जल की सुविधा प्रदान कर ली गई है। मनाली के पांगन में 158 लाख की जलापुर्ति योजना का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और यह योजना आगामी 30 अगस्त तक पूरी हो जाएगी। कुल्लू तहसील के दवाड़ा की बहाव सिंचाई योजना का कार्य सितम्बर माह तक पूरा कर लिया जाएगा। मनाली के रियाड़ा की जलापूर्ति योजना 297 लाख की लागत से बनाई जाएगी। इसकी निविदाओं की प्रक्रिया जारी है। मनाली के तहत बड़ाग्रां तथा जैंदी ग्राम पंचायतों की जलापूर्ति योजना के सुधार पर 343 लाख खर्च किए जा रहे हैं। इसकी डीपीआर तैयार कर ली गई है।
1275 लाख की जलापूर्ति योजनाओं के कार्य प्रगति पर
इसी प्रकार, 89 लाख की रांगड़ी-बाथड़ जलापूर्ति योजना की निविदाएं आमंत्रित की जा रही हैं। सजला-धामसु-करजान जलापूर्ति योजना के सुधार पर 90 लाख खर्च किए जाएंगे। कशैरी नाला से शांगचर बहाव सिंचाई योजना के कैड कार्य के लिए 200 लाख का प्राक्कलन स्वीकृति के लिए भेजा है। कटराई जलापूर्ति योजना के सुधार का कार्य 83 लाख की लागत से किया जाएगा। इस प्रकार, क्षेत्र में कुल 1275.21 लाख की जलापूर्ति योजनाओं के कार्य चले हैं। इसके अलावा, लगभग 32 करोड़ की जलापूर्ति योजनाओं की स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है।
बराण ग्राम पंचायत में बिजली के कार्यों की चर्चा करते हुए गोविंद ठाकुर ने कहा कि पूजन व मोहिला गांवों के लिए 18 लाख की लागत से 25 केवीए पूजन ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। रामपुर व 17 मील के लिए 12.30 लाख की लागत से 63 केवीए ट्रांसफार्मर स्स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है। बराण, डोभा, रामपुर के लिए निम्न ताप नई लाईन 5 लाख की लागत से बिछाई गई है। बराण ट्रांसफार्मर की क्षमता 63 से बढ़ाकर 100 केवीए की गई है। दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना निम्न ताप नई लाईन 3.50 लाख की लागत से डेफरी, हलान, नियालग व शिला गांव के लिए विछाई गई है। इस प्रकार पंचायत में कुल 44.48 लाख के बिजली के कार्य किए गए हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि 20 लाख की लागत से बराण स्कूल का मैदान व स्टेज के निर्माण पर खर्च किए गए हैं। एसएमसी द्वारा मंत्री को दिये गए मांगपत्र की उन्होंने सभी मांगों को स्वीकार करते हुए लोक निर्माण विभाग को प्राक्कलन तैयार करने को कहा। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए अपनी ओर से आयोजकों को 20 हजार की राशि की घोषणा भी की।
