कुल्लू टूडे
कांगड़ा
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर विकास के लिए बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की कई है। सरवीण चौधरी शुक्रवार को शाहपुर विधान सभा क्षेत्र में 3 लाख 15 हजार रुपये की लागत से राजकीय प्राथमिक पाठशाला बासा के अतिरिक्त कमरे का शिलान्यास करने के उपरांत बोल रही थीं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश से राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे पहली से 12वीं कक्षाओं के लगभग 8.31 लाख विद्यार्थियों को स्कूल वर्दी के दो – दो सेट दिए जा रहे हैं योजना के तहत गत वर्ष लगभग 23.48 करोड रुपए व्यय किये गए हैं, जिससे 5 लाख से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हुए ।
सरवीण चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कार्यभार संभालते ही वृद्धजनों को सम्मान देते हुए सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयु सीमा को बिना किसी आय सीमा के 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 6 लाख 9 हजार लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन् प्रदान की जा रही है तथा इस वर्ष इस योजना के तहत अब तक 256 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में इस योजना के तहत एक लाख बतीस हजार लोगों को लाभ मिल रहा है तथा इस वर्ष में अब तक लगभग 96 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है ।
उन्होंने बताया कि महिला मंडल भवन बासा के लिए जमीन उपलब्ध होने पर 5 लाख की लागत से जल्द ही निर्माण करवा दिया जायगा।
सरवीण चौधरी ने कहा प्रदेश सरकार ने हर गरीब परिवार को अपनी पक्की छत उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में अब तक 4 हजार 500 मकान आवंटित किए गए हैं । इसके अतिरिजत प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 9 हजार मकान निर्मित किये गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 5 हजार से अधिक मकान निर्मित किए गए हैं।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बासा में लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

