Spread the love

कुल्लू टूडे

हमीरपुर

कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए 11 अगस्त को जिला प्रशासन हमीरपुर की ओर से जारी एडवायजरी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए जिलाधीश देबश्वेता बनिक ने बताया कि जिला में होटल, रेस्तरां और ढाबों को बंद नहीं किया गया है।

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देजनर होटल, रेस्तरां और ढाबों में बैठकर खाना खाने या परोसने से परहेज करने तथा पैक्ड खाने को तरजीह देने की हिदायत दी गई है।

जिलाधीश ने बताया कि नेशनल हाईवे के किनारे यात्रियों और वाहन चालकों को खाना उपलब्ध करवाने वाले होटलों, रेस्तरां और ढाबों में बैठकर खाना खाने तथा परोसने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। इन होटलों, रेस्तरां और ढाबों के संचालकों को कोरोना संबंधी सभी नियमों एवं सावधानियों अनुपालना करने के निर्देश दिए गए हैं।

सभी कार्यालयों में बैठकों व अन्य आयोजनों के दौरान भी चाय-काॅफी, स्नैक्स और खाने केे बजाय केवल पानी का प्रबंध करने तथा आवश्यकता पड़ने पर केवल पैक्ड लंच की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!