Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

सद्भावना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने सद्भावना दिवस के अवसर पर उनके कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि सभी लोगों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा के भेदभाव किए बिना देशवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा व सौहार्द की भावना कायम रखने के लिए सभी को एकजुट प्रयास करने चाहिए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!