Spread the love

कुल्लू टूडे

केलंग

तकनीकी शिक्षा जनजातीय विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा 20 अगस्त को स्पिति से केलांग पहुंचेंगे।

जिला लोक संपर्क अधिकारी रवि वर्मा ने बताया कि प्रवास कार्यक्रम के मुताबिक वे 21 अगस्त को उदयपुर में जन समस्याओं को सुनेंगे।

डॉ रामलाल मारकंडा 22 को त्रिलोकीनाथ पौरी मेला के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और लोगों की समस्याओं का निराकरण भी करेंगे।

जबकि 23 को उनका सासे मनाली के अधिकारियों के साथ त्रिलोकीनाथ में ही बैठक का कार्यक्रम है।
वे 23 को बैठक के बाद कुल्लू के लिए रवाना हो जाएंगे जहां से वे 24 को शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!