Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर

10 लाख की लागत से निर्मित होने वाले पशु औषधालय भवन की आधारशिला रखने के पश्चात खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने कहा कि पशु औषधालय भवन के तैयार होने के बाद पशुओं की देखभाल और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी।

उन्होंने इस मौके पर पशु औषधालय को भूमि दान देने वाले जयुणू राम और नथू राम का इस पुनित कार्य के लिए भूमि दान करने पर आभार व्यक्त किया। पशु पालन विभाग द्वारा पशु पालकों के लिए रिस्क मैनेजमैंट योजना चलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि पशु पालन विभाग के माध्यम से पशु पालकों के लिए रिस्क मैनेजमैंट योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पशु पालकों के लिए तीन वर्ष का बीमा प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही मूर्गी पालन के लिए हिम कुकट योजना चलाई जा रही है जिसमें किसानों को 60 प्रतिशत अनुदान के साथ 3 हजार बोइलर कुकट जो तीन किश्तों में 1000-1000 चुजे दिए जाएंगे जिसके लिए लगभग 4.5 लाख अनुदान दिया जा रहा है। बीपीएल परिवारों के लिए 600 बोइलर कुकट तीन किश्तों में 200-200 दिए जाएंगे जिसमें 90 प्रतिशत अनुदान और अनुसूचित जाति के लिए 200 बोइलर कुकट जिसमें शतप्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बकरी पालन के लिए कृषक बकरी पालन योजना के तहत 60 प्रतिशत अनुदान के साथ एक वर्ष का बीमा भी किया जाएगा।

उन्होंने घुमारवीं क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि साढ़े तीन साल के कार्यकाल में इस विधानसभा क्षेत्र के लिए चरणबद्ध तरीके से हर बुनियादी सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करवाना सरकारी की प्राथमिकता में है।

उन्होंने कहा कि इन साढ़े तीन वर्षों में प्रदेश सरकार द्वारा चंहुमुखी विकास व लोक कल्याण की कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता से सीधा संवाद स्थापित करने तथा जन शिकायतों का तत्काल समाधान करने के लिए, जनमंच कार्यक्रम शुरू किया, जिसे प्रदेश में ही नहीं देश भर में भी सराहा जा रहा है। लोगों को घर बैठे ही अपनी समस्याओं का समाधान करवाने के लिए सुविधा प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 आरम्भ की गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने शगुन योजना भी आरम्भ की है, जिसके तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों की बेटियों को विवाह के समय 31 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बेटी है अनमोल योजना के तहत बीपीएल परिवारों में बेटी (दो बेटियों तक) के जन्म पर प्रदेश सरकार द्वारा 12 हजार रुपये से बढ़कार 21 हजार रुपये कर दी गई है। जिसे बेटी के 18 वर्ष के होने पर उसकी उच्च शिक्षा या उसकी शादी पर इस राशि को प्रयोग कर सकते है।

उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में घुमारवीं-मलोट सड़क को पक्का किया जाएगा और इसके साथ ही उन्होंने झझवाणी-मलोट सड़क को पक्का करने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा 82 करोड़ रुपये की लागत दधोल, लदरौर, भराड़ी, पडयालग सड़क का कार्य प्रगति पर है और 2 करोड़ रुपये की लागत से द्रुघ खड्ड पर पुल व सड़क का कार्य भी लगभग पूर्ण कर लिया गया है। घण्डवाली से जाहू सड़क के डंगे और पुलिया का कार्य पर भी प्रगति है।

कार्यक्रम में ये सभी रहे उपस्थित

इस अवसर पर बीडीसी के चेयरमेन रमेश ठाकुर, बीडीसी के वाइस चेयरमेन सतीश ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मदन धीमान, प्रधान ग्राम पंचायत मरहाणा जगत सिंह, मण्डल महामंत्री राजेश सिंह ठाकुर, एससीएसटी मोर्चा के अध्यक्ष कैप्टन प्रताप राव, सेक्टर प्रभारी दूनी चंद, सांस्कृतिक प्रकोष्ट जमुना, पंचायती राज प्रकोष्ट कुलतार पटियाल, बीएलए राजेन्द्र, सहायक निदेशक पशु पालन विनोद कुंडी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण दीपक कपिल, जल शक्ति अधिशाषी अभियंता सतीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!