कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
आजाद हिंद क्रांतिकारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता मनोहर शर्मा ने प्रैस को जारी ब्यान में आरोप लगाया है कि भाजपा व कांग्रेस ने देश को आर्थिक व सामाजिक तौर पर कमजोर किया है। वोट बैंक के चक्कर में जातिवाद को बढ़ावा दिया है जिसकी वजह से आए दिन देश में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बीते कुछ वर्षों में देश के बड़े उद्योगपतियों के कई हजारों करोड़ का कर्ज माफ किए हैं जबकि आम आदमी देश आई महामारी कोरोना के दौरान भी अपनी संपति बेचकर बैंकों को किश्त अदा करता रहा और देश के घाटे में चल रहे विभागों को उन्ही उद्योगपतियों के हवाले कर पार्टी फंड इक्कठा किया, जो फंड देश के काम का नहीं सिर्फ पार्टी फंड है। देश के विभागों को ठेकेदारों के हवाले करने से देश में बेरोजगारी महंगाई गरीबी व भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है।
उन्होंने केन्द्र सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान देश के सभी विभागों के कर्मचारियों ने कोरोना काल में फंड दिया पर किसी भी पार्टी के विधायक व सांसद ने कोई कोरोना फंड नहीं दिया साथ ही उन्होंने कहा जो सत्ताधारी पार्टियां देश के विभागों को नहीं चला सकी वो देश की जनता की सच्ची हितैषी नहीं हो सकती।
उन्होंने कहा कि चुनाव जितने वाली सत्ताधारी पार्टियां सन 1947 से बेरोजगारी महंगाई, अत्याचार, भ्रष्टाचार, जातिवाद, धर्मवाद व गरीबी को समाप्त करने को लेकर वोट बैंक की राजनीति कर सत्ता हासिल करती तो उन्होने आज तक देश से इस बिमारी को खत्म करनै के बजय बढ़ावा क्यों दिया।
मनोहर शर्मा ने आप पार्टी की केजरीवाल सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी भी देश को फ्री का प्रलोभन देकर देश को खोखला करने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने के लिए सभी जाति धर्मों के क्रांतिवीरों ने अपना बहुमुल्य बलिदान दिया था ताकि देश की जनता आजाद होकर नए भारत का निर्माण कर सके परन्तु पहले कांग्रेस पार्टी ने भारत माँ को आर्थिक व सामाजिक कमजोर किया और अब वर्तमान भाजपा सरकार भी वही कर रही है।
मनोहर शर्मा ने वर्तमान सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधायकों व सांसदों को पेंशन के साथ हद से ज्यादा सुख सुविधाएं, वेतन, बैंक कर्ज, फ्री व कम ब्याज पर, एक महीने का मोबाइल खर्चा भी कई हजारों में मिलता है जबकि वर्तमान में देश के सभी विभागों के कर्मचारियों की पेंशने बंद नौकरियाँ खत्म बेरोजगारी भ्रष्टाचार मंहगाई चरम सीमा पर व गरीबी को लगातार बढ़ावा मिलता जा रहा है और कानून व्यवस्था ठप्प होती जा रही है जो कि देश के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है।
मनोहर शर्मा ने कहा कि देश के युवाओं को बस सही स्वस्थ सुविधाएं सही शिक्षा व रोजगार चाहिए और साथ ही देश की जनता से अनुरोध भी किया कि चुनाव लड़ने वाली सभी पार्टियों से चुनावी घोषणापत्र एफेडैफ्ट पर देने की मांग करें ताकि चुनाव के बाद भी आपके के हाथ में पावर रहे।
