कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर की घुमारवीं उपमंडल के तहत गांव नस्वाल के पास एक ट्रक व कार की टक्कर होने का मामला सामने आया है जिसमें कार चालक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 7:00 बजे शिमला धर्मशाला मार्ग पर एक ट्रक कार में जबरदस्त टक्कर हो गई।
बताया जा रहा है कि ट्रक हमीरपुर की तरफ से आ रहा था और कार शिमला की तरफ से आ रही थी। नसवार गांव के पास दोनों में जबरदस्त टक्कर हो गई इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई है।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि शनिवार सुबह नस्वाल गांव के पास ट्रक व कार की टक्कर हुई है। जिसमें कार चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान कमलेश चंद्र पुत्र लेख राम निवासी भरेटा जिला हमीरपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
