Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

26 मई को लाहुल स्पीति कांग्रेस के कार्यकर्ताओं संग चुनावी रणनीति बनाने व उनमें जोश भरने के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सहप्रभारी संजय दत्त पहुंचेगे। संजय दत्त के एक दिवसीय दौरे को लेकर लाहुल स्पीति कांग्रेस ने जहां तैयारियां पुरी कर ली है।

लाहुल स्पीति के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने बताया कि 26 मई को हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी लाहुल पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान सजय दत्त पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और चुनावी रणनीति बनाएंगे। उन्होंने बताया कि सहप्रभारी के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। बतादें कि रवि ठाकुर इन दिनों लाहुल स्पीति में जनसंपर्क अभियान चलाए हुए है।

इस फेहरिस्त में उन्होंने अडत गांव में बीते दिन हुई आगजनी दुखद घटना जिसमें कमर सिंह का तीन मंजिला मकान पुरी तरह से जल कर राख हो गया था। इस घटना में जहां लाखों रुपयों की संपत्ति जल कर राख हो गई थी।

रवि ठाकुर ने जहां पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात की और कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम कमर सिंह के साथ खड़े हैं और हर तरह से उनकी मदद करने का प्रयास किया।

रवि ठाकुर ने उन्हें अर्थिक तौर पर 20 हजार रुपए की राशि फौरी राहत के तौर पर प्रदान की और ये भरोसा दिलाया कि अगामी समय में उनके घर के निर्माण के लिए भी हमेशा प्रयासरत रहूंगा।

इस मौके पर विरेंद्र, सुनील, देवी सिंह, गौरव, रोहन सिंह, चिराग, वसंत व अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!