कुल्लू टूडे
कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के देहरा में समरोली मोड़ के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम एक व्यक्ति अपनी कार में सवार होकर अपने घर बेह जा रहा था। इसी दौरान समनोली मोड़ के पास पहुंचे कि अचानक कार के आगे जंगली जानवर आने से कार अनियंत्रित होकर दांत के नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय अरुण शर्मा पुत्र स्वर्गीय किशोरी लाल निवासी वार्ड नंबर 3 बेह तहसील डाडासिवा के रूप में हुई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
