कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के तहत आने वाले थाना घुमारवीं के अंतर्गत बलोह.मल्यावर लिंक रोड पर नाकाबंदी के दौरान स्पेशल डिटेक्शन टीम बिलासपुर द्वारा कार्रवाई करते हुए 37 ग्राम चिट्टा, हेरोइन बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना घुमारवीं में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान परमप्रीत सिंह निवासी गांव बडाली आला सिंह तहसील बस्सी पठानाए जिला फतेहगढ़ साहिब, मुंशी राम, निवासी गांव नालस खुर्द, डाकघर कोटला, तहसील राजपुरा जिला पटियाला पंजाब के रूप में हुई है।
