Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, हेमराज शर्मा

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 6 अक्तूबर को प्रस्तावित एम्स बिलासपुर दौरे को देखते हुए जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आम जनता को असुविधा से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने यातायात मार्ग में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में जिला दंडाधिकारी बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि 6 अक्तूबर को प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक दोनों दिशाओं में आने.जाने वाले वाहनों को घागस चैक से कंदरौर.भगेड़.औहर.ऋषिकेश.भराड़ी (फोरलेन जंक्शन) ओपन एयर जेल जबली मार्ग से भेजा जाएगा।

इस दौरान एंबुलेंस, वीवीआईपी वाहनों, सरकारी वाहनों तथा एम्स बिलासपुर में मरीजों को ले जाने वाले निजी वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों के लिए यह वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था लागू रहेगी।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि के दौरान यातायात मार्ग में किए गए बदलाव का पालन करें तथा अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुरूप बनाएं ताकि राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!