Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर एनटीपीसी कोलडैम द्वारा वृद्धाश्रम में चिकित्सा शिविर का आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर एनटीपीसी कोलडैम द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को समग्र स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से घाघस स्थित वृद्धाश्रम में चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के दौरान 50 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

डॉ. हितेश भारद्वाज, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, धन्वन्तरी अस्पताल की देखरेख में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर, दंत परीक्षण, हीमोग्लोबिन तथा सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई।

चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार आवश्यक दवाइयां मौके पर ही वितरित की गईं तथा प्रत्येक निवासी को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप व्यक्तिगत सलाह भी दी गई, ताकि उनकी निरंतर देखभाल और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सके।

शिविर का संचालन धन्वन्तरी अस्पताल के चिकित्सकों एवं एनटीपीसी कोलडैम के सीएसआर विभाग की समर्पित टीम द्वारा किया गया।

वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाने वाली इस पहल की स्थानीय लोगों और वृद्धाश्रम के निवासियों द्वारा सराहना की गई।

Leave a Reply

error: Content is protected !!