Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति सदर खंड जिला बिलासपुर की बैठक बीते दिन जिला संयोजक चेत राम वर्मा की अध्यक्षता में शिव मंदिर टिक्करी गाहर पंजगाई में हुई।

बैठक का मंच संचालन सदर खंड के सचिव राम प्रकाश वर्मा ने किया। सर्वप्रथम दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

बैठक में घागस इकाई के प्रधान हरी दास ठाकुर, जुखाला इकाई के प्रधान प्रेम लाल शर्मा, कंदरौर इकाई के प्रधान बाबू राम धीमान, पंजगाई से राज कुमार शर्मा, बेरी बरमाना से देव राज अवस्थी, दयोथ से रीड़कू राम ठाकुर व सभी इकाइयों के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे जिसमे सभी 18 संगठनों के प्रतिनिधि बोर्ड, कारपोरेट सेक्टर शामिल रहे।

बैठक में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर द्वारा 18.9.2026 को बिलासपुर लिए गए फैसले के मुताबिक हर गांव, शहर, ब्लॉक स्तर व जिला स्तर पर जनजागरण अभियान के तहत आज सदर ब्लॉक में बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने राज कुमार, कृष्णा शर्मा, कर्म सिंह चंदेल, कुबेर सिंह, रीड़कू राम ठाकुर, प्रेम लाल शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, हरिदास ठाकुर, बाबू राम धीमान, प्यारे लाल कौशल, रतन लाल शर्मा, बाबू राम गौतम, प्रेम लाल ठाकुर, किशोरी लाल, अश्वनी चंदेल, दीप चंद गौतम व जिला संयोजक चेत राम वर्मा ने अपने विचार रखते हुए सभी वक्ताओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि पेंशनरों को बांटने का काम बंद करे।

साथ ही 2016 से 2026 तक सेवानिवृत सभी पेंशनरों को एक समान दृष्टि से देखते हुए चाहे किसी भी श्रेणी के हों, कई सालों से लंबित एरियरए संशोधित वेतनमान का बकाया भुगतान व 15 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का प्रबंध करे और स्वयंभू पेंशनरों के बहकावे में न आये और कई सालों से लंबित पेंशनरों की देन दारियों की अदायगी करने के लिए वित्त का प्रबंध करे।

सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सरकार जल्दी ही सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में संयुक्त सलाहकार की बैठक बुलाकर समस्याओ का समाधान का रास्ता निकालकर पेंशनरों में बढ़ते असंतोष को कम करे अन्यथा आने वाले समय में 11 नवंबर 2026 को सरकार के विरुद्ध जनजागरण अभियान छेड़ा जायेगा तथा जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम शुरू किया जाना प्रस्तावित है।

जिला संयोजक चेत राम वर्मा ने कहा है कि जनजागरण अभियान के तहत सदर खंड में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति का गठन भी किया गया।

जिसमे संयोजक राज कुमार शर्मा, सचिव किशोरी लाल शर्मा, वित्त सचिव कर्म चंद गौतम, प्रेस सचिव देव राज अवस्थी को बनाया गया तथा सभी इकाइयों के प्रधान व सचिव स्वत् ही समिति के पदाधिकारी होंगे।

इकाइयों के प्रधानों से आग्रह किया गया कि अपनी इकाइयों से तीन कर्मठ, जुझारू पेंशनर्स जो संगठन को समय दे सके उन्हें समिति में जोड़ने के लिए नाम भेजकर संगठन को मजबूत करें ताकि आने वाले समय में प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

Leave a Reply

error: Content is protected !!