Spread the love

कुल्लू टुडे

बंजार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के जीभी-सोझा मार्ग पर मार्ग पर पन्डला नाला, निचला सोझा के समीप एक सड़क पर एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है।

इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार केरल के एक युवक की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार युवती घायल हो गई।

कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज करीब 1:50 बजे दोपहर जिभी-सोझा मार्ग पर पन्डला नाला, निचला सोझा के समीप एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मृत्यु हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर सवार एक युवती घायल हो गई।

प्रत्यक्षदर्शी के ब्यान के अनुसार, वह अपनी टैक्सी से सोझा से जिभी की ओर आ रहा था। उसके आगे एक मोटरसाइकिल जा रही थी, जिस पर एक युवक एवं एक युवती सवार थे।

पन्डला नाला के समीप मोटरसाइकिल चालक द्वारा वाहन को तेज रफ्तारी एवं लापरवाही से चलाने के कारण मोटरसाइकिल सड़क से नीचे नाले में जा गिरी।

इस दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल चालक साबिन मैथ्यू कुरैन पुत्र केएम कुरियाकोस, निवासी कंदनादान हाउस, मझुवन्नूर पी.ओ., पीरुंबदावूर, जिला एर्नाकुलम, केरल की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मोटरसाइकिल पर सवार अक्षरा जोस पुत्री केवी जोस कट्टूबल्लिल, निवासी कट्टाट्टुकुलम, कोठामंगलम, जिला एर्नाकुलम, केरल घायल हो गई, जिसे मौके पर पहुंची एम्बुलेंस द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु CH बंजार ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे आगे के उपचार के लिए RH कुल्लू रेफर किया गया है ।

इस संदर्भ में पुलिस थाना बंजार में अधीन धारा 281, 125(a) एवं 106 BNS के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। दुर्घटना के कारणों एवं अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!