कुल्लू टुडे
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नशा माफिया पर शिकंजा कसते हुए जिला की मणिकर्ण घाटी की डूंखरा पुलिस चौकी की टीम ने निजी बस में सवार केरल के 2 नहा तस्करों को 2 किलो 343 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना मणिकर्ण के तहत डुंखरा चौक पर पुलिस टीम वाहनों की नियमित चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान एक निजी बस को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान बस में सवार दो युवकों की गतिविधियों पर संदेह होने पर जब उनकी तलाशी ली गई, तो उनके कब्जे से 2.343 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों की पहचान आनंद पुत्र वीनू और सार्थ श्याम दास पुत्र श्याम दास वायकुम, जिला कोट्टायम (केरल) के रूप में हुई है।
पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि चरस की इतनी बड़ी खेप वे हिमाचल में कहां से लाए थे और इसे केरल या अन्य किस जगह पर सप्लाई किया जाना था। पुलिस तस्करों के नेटवर्क की जांच में जुट गई है।
