Spread the love

कुल्लू टुडे

धमवाड़ी (शिमला)

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के धमवाड़ी के पास वीरवार को एक कार के खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस दर्दनाक हदे में एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बलवंत सिंह जनगणना ड्यूटी पूरी करके अपनी कार (नंबर HP 10B 5690) से घर लौट रहे थे।

धामवाड़ी के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही चिड़गांव पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शिक्षक की मौत से गोक्सवाड़ी गांव में शोक की लहर है।

मृतक की पहचान बलवंत सिंह, गांव गोक्सवाड़ी, तहसील चिड़गांव निवासी के रूप में हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!