कुल्लू टुडे
झिड़ी (मंडी)
एसटीएफ की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एचआरटीसी की बस में सवार 23 वर्षीय युवक को 10 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
एडिशनल एसपी एसटीएफ नारकोटिक्स शिव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल्लू टीम ने आज झिड़ी में नाका लगाया हुआ था।
नाकाबंदी के दौरान टीम ने उदयपुर से रिकांगपिओ जा रही सरकारी HRTC बस (नंबर HP 42-3151) को रोका।
चेकिंग के दौरान, सीट नंबर 29 पर बैठे एक युवक के पास बैगपैक मिला। उसके बैगपैक की तलाशी लेने पर, नीचे दिए गए आरोपी के पास से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। मामला औट पुलिस स्टेशन में दर्ज किया जा रहा है।
आरोपी युवक की पहचान अनुराग, पुत्र योगेंद्र सिंह, निवासी गांव जगुणी पोस्ट ऑफिस डानशा, तहसील रामपुर, जिला शिमला; उम्र 23 साल के रूप में हुई है।
