Spread the love

कुल्लू टुडे

मनाली, ओम बौद्ध

कुल्लू मनाली में रह रहे नेपाली मूल के लोगों ने इस बार हरितालिका तीज का पर्व सादगी से मनाया।

मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कुल्लू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में नेपाल में बाढ़ त्रासदी का शिकार हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 108 दीये जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।सागरमाथा स्कूल के बच्चों ने नेपाल और भारत का राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का जोश भरा।

मुख्य अतिथि एसपी कुल्लू ने सभी को तीज की बधाई देते हुए कहा कि घर से मीलों दूर रहकर अपनी संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन करना सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में रहने वाले नेपाली मूल के लोगों की यथासंभव मदद की जाएगी। लोगों से नशे से दूर रहने और मेहनत कर स्वावलंबी बनने का आह्वान भी किया।

संगठन के पदाधिकारियों ने नेपाली मूल और स्थानीय लोगों से नेपाल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

संगठन के अध्यक्ष रतन लाल पुन ने बताया कि संगठन द्वारा बाढ़ प्रभावितों के लिए धन एकत्रित किया जा रहा है और हर संभव मदद की जा रही है।

उन्होंने कार्यक्रम में आने के लिए एसपी कुल्लू का आभार जताया। इस दौरान मनाली के रामबाग में नेपाली मूल की सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

error: Content is protected !!