Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंदला में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 खंड स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेंद्र पाल की बतौर मुख्य अतिथि उपस्थिति में हुआ।

प्रतियोगिता में 11 स्कूलों के 181 विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लिया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार व स्कूल स्टाफ ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया।

राजेंद्र पाल ने कहा कि खेल बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, मेहनत, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है तथा बच्चे नशे व अन्य बुराइयों से दूर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खेल कोटे का प्रावधान किया है। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने अथवा तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी का प्रावधान है।

प्रतियोगिता के कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदपुर विजेता तथा घागस उपविजेता रहा।

वॉलीबॉल, बैडमिंटन और खो-खो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर (एचपीबोस) विजेता रहा। वॉलीबॉल व खो-खो में बंदला तथा बैडमिंटन में कंदरौर उपविजेता रहा।

मार्च पास्ट में बंदला विजेता रहा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का खिताब बिलासपुर (एचपीबोस) तथा सर्वश्रेष्ठ साज-सज्जा का पुरस्कार बंदला को मिला।

Leave a Reply

error: Content is protected !!