Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

झंडूता विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दोनों मंडलों की बैठकें रविवार को आयोजित की गईं।

झंडूता और खबड़ी माता मंदिर घंडीर में मंडल अध्यक्ष रसम सिंह चंदेल व डॉ. रामप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठकों में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रश्मिधर सूद मुख्य वक्ता रहीं।

जबकि विधायक जीतराम कटवाल विशिष्ट वक्ता के रूप में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष कृष्णलाल चंदेल भी उपस्थित रहे।

विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका कार्यकर्ता और संगठन है।

उन्होंने अंत्योदय के सिद्धांत का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।

रश्मिधर सूद ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और आगामी चुनावों के लिए अभी से तैयारियां शुरू करें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!