कुल्लू टुडे
हमीरपुर
मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हो गया।
इस शिविर में कुल्लू की पूनम परमार ने 26 महिलाओं को अचार, पापड़ और मसाला पाउडर इत्यादि बनाने के गुर सिखाए गए।
शिविर के समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय कतना ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया तथा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।
उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि आरसेटी में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना उद्यम या कारोबार आरंभ कर सकती हैं। इसके लिए वे बैंकों की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ उठा सकती हैं।
कार्यक्रम में शिविर के मूल्यांकनकर्ता रविंद्र शर्मा और फैकल्टी मैंबर विनय चौहान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
