कुल्लू टुडे
मनाली
विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के ओल्ड मनाली में शनिवार तड़के एक जिम्नी मनालसु नाले में जा गिरी। इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए।
हादसा क्लब हाउस के समीप उस समय हुआ जब एक जिम्नी वाहन (HP26A-0011) अनियंत्रित होकर करीब 20 फुट नीचे मनालसु नाले में जा गिरा।
पुलिस के अनुसार, थाना मनाली को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही ASI तुलसी राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
होटल Rest N Ramble के मैनेजर जयन्त तिवारी ने पुलिस को बताया कि रात करीब 1 बजे उन्हें होटल के पीछे क्लब हाउस की ओर से वाहन गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि काले रंग की जिम्नी नाले में गिरी हुई थी।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शव मनाली के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिए हैं। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
थाना प्रभारी मनाली मनीष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया वाहन के अनियंत्रित होने से यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शव मनाली के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिए हैं। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस ने दोनों मृतकों के शव मनाली के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिए हैं। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
मृतकों की पहचान रोहित कुमार पुत्र नेत्र सिंह निवासी गांव झीड़ी, डाकघर नगवांई, तहसील औट, जिला मंडी, हि.प्र. उम्र: 32 वर्ष व करूण बौद्ध पुत्र बाबू लाल निवासी गांव व डाकघर बजौरा, तहसील भुन्तर, जिला कुल्लू, हि.प्र. उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है।
जबकि विवेक पुत्र डिनेराम निवासी गांव झीड़ी, डाकघर नगवाई, तहसील औट, जिला मंडी, हि.प्र. उम्र: 30 वर्ष, नरेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव केऊली, डाकघर थुनाग, तहसील थुनाग, जिला मंडी, हि.प्र.उम्र: 28 वर्ष व उर्मिला पुत्री प्रेम सिंह निवासी गांव हाथीथान, डाकघर व तहसील भुन्तर, जिला कुल्लू, हि.प्र.उम्र 22 वर्ष घायल हुए हैं।
